रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के बिजटी चौक के पास लगने वाले सोमवार बाजार का व्यापारियों ने विरोध कर दिया है। आरोप है कि इससे सितारगंज का व्यापार कम हो गया है। यहां दुकानदार यूपी व दूसरे शहरों से आकर टैक्स चोरी कर दुकानें लगाते हैं। जबकि स्थानीय व्यापारी सरकार को जीएसटी जमा करते हैं। रेडीमेड कपड़ा एसोसिएशन के गुरमीत कौर, जगजीत सिंह, हरजीत सिंह पावला, मनमोहन सिंह खालसा ने बताया कि व्यापारी पांच से 12 प्रतिशत टैक्स सरकार को जीएसटी के रूप में अदा करते हैं। सोम बाजार में दुकानदार बिना टैक्स अदा किए सामान बेच रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि सस्ते के चक्कर में ग्राहक सोम बाजार पहुंच रहे हैं। उन्होंने विभागों की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सोनू ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.