धनबाद, अगस्त 13 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बिहार जनता खान मजदूर संघ के समर्थकों ने मंगलवार को एक यूनियन के द्वारा कर्मियों की सदस्यता सूची को फर्जी ढंग से चिपकाये जाने के विरोध में वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। बीसीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की गयी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संघ के केन्द्रीय सचिव छोटू सिंह ने कहा कि पांच दिन पूर्व धकोकसं के द्वारा यूनियन की सदस्यता को लेकर 1866 कोल कर्मियों के नाम की सूची चार नंबर हाजरी घर के समीप चिपकाया गया था। जबकि सही मायने में 1869 कोल कर्मियों में करीब 800 कर्मी सिर्फ बिजखामसं के सदस्य है। कहा कि उनकी यूनियन के अलावा अन्य किसी यूनियन मजदूर के प्रति सक्रिय नहीं रहता है। जिसके कारण मजदूर वर्ग भी बिजखामसं के प्रति अपनी आस्था रखता है। कहा कि इस मामले को प्रब...