हमीरपुर, जनवरी 21 -- बिवांर, संवाददाता। क्षेत्र में अक्सर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बिच्छू गैंग से जुड़े एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इनका पीछा कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी किशोरी को लेकर विरमा नदी पार करके फरार हो गया। एक आरोपी का नाले में गिरने से पैर टूट गया। सूचना मिलने पर सीओ भी मौके पर पहुंच गए। घण्टों पुलिस दोनों की तलाश करती रही लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर चारों युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव में मजदूर का परिवार गांव से एक किलोमीटर दूर डेरा में रहता है। किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6.3...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.