कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में सोमवार से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत हो गई। जिले के कुल छह प्रखंडों में संचालित 32 धान अधिप्राप्ति केंद्रों (पैक्स/एफपीओ) के माध्यम से निबंधित किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है। धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ऋतुराज ने धान अधिप्राप्ति जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर किसानों को धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया, पैक्स की भूमिका, निबंधन प्रक्रिया एवं भुगतान व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि किसान भाई विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों के साथ-साथ पंचायत सचिव एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.