गंगापार, मार्च 22 -- विकास खंड शंकरगढ़ में किसानों की धान खरीद कर भाग गए बिचौलिए पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने प्रदर्शन किया। जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व दर्जनो किसान शंकरगढ़ थाने पहुंचे और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शंकरगढ़ क्षेत्र के जिगना, करियाकला, देवरीबेनी, सोनपुर, नेवरिया, करिया खुर्द, पहाड़ी कला सहित अन्य गांवों के किसानों का लगभग दो करोड़ रुपये से अधिक का धान खरीदकर बिचौलिये धर्मेंद्र केसरवानी, गणेश केसरवानी एवं उसके अन्य परिजन घर में ताला बंद करके लापता हो गए। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस आसय की खबर आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। समाचार प्रकाशन एवं ठोस कार्रवाई न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.