भागलपुर, दिसम्बर 31 -- बिचौलिया के बुलावा पर मंगलवार को एक दंपती प्रखंड पहुंचे। उसने बीडीओ को बताया कि शनिवार को उक्त बिचौलिया ने अपने को विकास मित्र बताते मुझे फोन कर बुलाया। कहा कि आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। कागज लेकर आइए, हमने कागज लाकर दे दिया। इसके बाद फिर आज बुलाया और 1500 रुपये देने को कहा। युवक ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि हमने ऑनलाइन आवेदन किया हैं। उसे मेरा मोबाइल नंबर कहां से मिल गया। बीडीओ को इसकी जानकारी मिलने पर पीड़ित युवक को आवेदन देने कहा गया। पीड़ित युवक अपनी पत्नी के दबाव में आकर बीडीओ को आवेदन बिना दिए चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.