आगरा, फरवरी 6 -- बिचपुरी-बोदला रोड पर हर शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार नगर निगम की सख्ती के कारण नहीं लग सका। साप्ताहिक बाजार के कारण क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम और स्थानीय व्यापारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। शिकायत के बाद अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने अतिक्रमण प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए थे। चेतावनी और पूर्व में की गई कार्रवाइयों के बाद भी हर शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में अस्थायी कारोबारी सुबह से ही सामान लेकर पहुंचने लगे थे। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को सख्ती के आदेश दिए थे। इस पर सुबह से ही नगर निगम प्रवर्तन दल बिचपुरी बोदला रोड पर पहुंच गया था। जिससे दुकानदार अपनी दुकान नहीं लगा सके। निगम की इस सख्ती के चलते दिनभर बिचपुरी-बोदला रोड पर यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.