आगरा, जून 27 -- नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बोदला बिचपुरी मार्ग पर लगने वाले शुक्रवार बाजार में आये दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इन दुकानदारों ने पूरी रोड पर ही दुकानें सजा ली थीं, जिससे जाम के हालात बन रहे थे। बोदला-बिचपुरी रोड पर सालों से शुक्रवार बाजार लगता चला आ रहा है। मुख्य बाजार के बंद रहने से हजारों की संख्या में फड़ आदि लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारी यहां पर व्यापार करने के लिए आते हैं। दुकानदारों की बढ़ती संख्या यहां के स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए समस्या बनती जा रही है। खाट, तखत, काउंटर आदि लगाकर सामान बेचने वालों ने अब मुख्य सड़क पर भी सामान रखकर कारोबार शुरू कर दिया है। मुख्य सड़क पर सामान रखकर बेचने से सिकंदरा से बोदला होकर शाहगंज, आवास विकास और बिचपुरी की ओर जाने आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। दिनभर यहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.