कटिहार, फरवरी 8 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित लगुवा खेल मैदान में शनिवार को खेले गये एलपीएल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच में बिघोर की टीम ने शिकारपुर को छह विकेटों से मात देकर फाईनल खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। इस फाइनल मैच का शुभारंभ जिप सदस्य गुलजार आलम, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मूर्तूजा अली, सामाजिक कार्यकता मुजाहिद आलम एवं मुख्य आयोजक डॉ आरिफ ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिकारपुर की टीम ने कुल 166 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिघोर की टीम ने मात्र चार विकेट खोकर उक्त लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बिघोर टीम के कैप्टन मोहम्मद हबीब को मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार से नवाजा गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृ...