नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- बिग बॉस 19 में नजर आई एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का सफर बेशक फिनाले तक नहीं पहुंचा था, लेकिन उन्होंने अपनी ऑडियंस को एंटरटेन किया। शो में अक्सर उन्हें कंटेस्टेंट को उनकी किचन ड्यूटी, खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए परेशान करते देखा गया। बिग बॉस में किचन पर अपना हक जताने वाली कुनिका असल जिंदगी में भी खाना बनाने और किचन की साफ-सफाई का खास ध्यान रखती हैं। फराह खान ने हाल में अपने नए यूट्यूब व्लॉग में कुनिका सदानंद का आलीशान घर दिखाया। ये है कुनिका का घरलिविंग रूम ये कुनिका के घर का लिविंग रूम है। यहां एक सफेद सोफा, झूमर, और खूब सारी किताबे देखी जा सकती हैं। कुनिका ने एक्टिंग से 12 साल का ब्रेक लेकर लॉ की पढाई की थी। अक्सर अपने इस लिविंग रूम में वो किताबे पढ़कर समय बिताती हैं। यह भी पढ़ें- सलमान के ऑनस्क्रीन पिता राजीव का अम...