नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- शिव ठाकरे के मुंबई वाले घर में आग लग गई है। आग की वजह से घर में काफी नुकसान हो गया है जिसकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खबर के आते ही एक्टर के फैंस काफी परेशान हो गए और सभी उन्हें मैसेज करके उनसे हाल पूछ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि एक्टर ठीक हैं, उन्हें या किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ है।शिव की टीम का स्टेटमेंट शिव की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया जिसमें लिखा है, 'शिव ठाकरे के मुंबई वाले घर में आग लग गई। एक्टर को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन घर को काफी नुकसान हो गया।'फैंस हुए परेशान फोटोज और वीडियोज में आप देखेंगे कि शिव के घर में आग काफी ज्यादा लगी है। इसी वजह से फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि अरे शिव तो कल भोपाल में थे, आशा है कि सब सुरक्षित हों। एर ने लिखा कि आशा है कि वह और उनके...