धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सरायढेला स्थित बिग बाजार के पास चाणक्य नगर के समीप फोरलेन सड़क पर नाला (क्रॉस ड्रेन) निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सोमवार की रात से आरसीडी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए फोर लेन सड़क के एक रूट को ब्लॉक किया गया है। दूसरे साइड की सड़क पर दोनों तरफ के वाहनों का अवागमन होगा। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि ड्रेन निर्माण 30 दिनों में पूरा होना है। पहले चरण में एक तरफ 15 दिनों तक काम होगा, उसके बाद दूसरी तरफ से ड्रेन निर्माण शुरू होगा। बताया कि लगभग 20 लाख रुपए से क्रांस ड्रेन का निर्माण हो रहा है। बरसात में ड्रेन का पानी निकल सड़क पर मॉल में घुस गया था बीते बरसात में यहां से ड्रेन चॉक कर गया था, जिससे बरसात का पानी नाले को ओवरफ्लो कर सड़क पर आ गया था। आसपास...