फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 1 -- फर्रुखाबाद। माघ माह की विदाई के बाद भी कड़ाके की सर्दी से छुटकारा नहीं मिला है। पिछले दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है तो वहीं शनिवार को मौसम का रुख और बिगड़ गया। सुबह कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई और दिन भर सूर्यदेव के दर्शन करने को भी लोग तरस गये। बर्फीली हवाओं का सामना कर लोगो के तन बदन कांप गये। कड़ाके की सर्दी का असर हर तरफ दिखायी पड़ा। लोग जरूरी काम काज से ही बाहर निकले। इस बार सर्दी ने कमाल करके ही रख दिया है। दिसंबर शुरुआत से जो कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हुआ वह अब तक जारी है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के बाद से ही मौसम में नरमी आयेगी मगर मौसम जस का तस रहा। पिछले तीन दिनों से तो सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को सुबह मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा रहा कि घने कोहरे से वाहनों के पहियों की रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.