हजारीबाग, फरवरी 22 -- चौपारण प्रतिनिधि प्रखंड के बिगहा स्थित पांच मंदिरों के संगम स्थल, हनुमंत मंदिर प्रांगण में रविवार को सातवें हनुमंत वार्षिकोत्सव सह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सनातन धर्म के पौराणिक केंद्र गढ़ पर विशाल ध्वज फहराकर की गई। निर्मोही अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज, विद्वान डॉ. चक्रपाणि जी महाराज एवं विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। 1001 महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने गढ़ की परिक्रमा कर पवित्र जल ग्रहण किया और यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किए। महामंडलेश्वर ने कहा कि इस क्षेत्र में सनातन धर्म के सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि 22 से 28 फरवरी तक प्रतिदि...