चंदौली, दिसम्बर 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत बैरांठ गांव में 65 वर्षीय जंगबहादुर यादव शुक्रवार की देर शाम को सांड़ के हमले से घायल हो गये। वे देर शाम को खेत से घर जा रहे थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बैरांठ गांव में महीनों से एक बिगड़ैल सांड़ ने आतंक फैला रखा है। गांव के लोग अपने खेतों और स्कूल जाने वाले बच्चे भी इस सांड के हमले से सहमे हुए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सविंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस सांड ने गांव और आसपास के क्षेत्र में कई लोगों को घायल किया है। ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और पशु चिकित्साधिकारी को इस बारे में अवगत कराया गया है लेकिन अभी त...