देहरादून, फरवरी 14 -- उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया। शनिवार को शहीद स्मारक पर प्रदेश में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन के दिनेश भण्डारी और शिवराज सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से जनता में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की छवि पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, युद्धवीर सिंह चौहान और ताराचन्द गुप्ता ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान से बने उत्तराखंड में आज अपराध और भू-माफियाओं का प्रभाव बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। बैठक में मांग की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.