देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में शनिवार को नगर निगम से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा और न्याय की मांग की। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि एंजल चकमा की हत्या ने छात्र समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना के इतने दिन बाद भी दोषियों पर कठोर कार्रवाई न होना सरकार की विफलता है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान जांच से छात्र समुदाय संतुष्ट नहीं है। प्रभावशाली व्यक्तियों की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले की सीबीआई से पुनः निष्पक्ष जांच कराई जानी अनिवार्य है। निजी विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.