सिमडेगा, अक्टूबर 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा के बैनर तले शुक्रवार को पीएस महिला कॉलेज परिसर से एकता की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयन्ती के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री विमला प्रधान उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन महान व्यक्तित्व वाले सरदार पटेल को समर्पित है, जिसने बिखरे रियासतो के भारत को एक सूत्र में पिरोया। वे सिर्फ भारत के पहले गृहमंत्री नहीं थे बल्कि भारत के लौह पुरुष के रुप में उस एकता के प्रतीक बने जिसने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि एकता दिवस का उददेश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। पूर्व मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.