भदोही, जनवरी 4 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मिश्राइनपुर गांव में इन दिनों प्रतिबंधित मांगुर मछली की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। अत्यधिक पैसा कमाने की चाह में मछली व्यापारी हर नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। विभागीय चुप्पी से उनके कार्यशैली पर सवाल उठने लगा है। सूत्रों की माने तो दुर्गागंज बाजार, सुरियावां, अभोली समेत कई स्थानों पर प्रतिबंधित मांगुर मछली की बिक्री दोपहर बाद से शुरु हो जाती है। व्यापारी चयनित स्थान से मांगुर मछली को बड़े पैमाने पर मंगाते हैं। फिर शाम चार बजे से ही बिक्री शुरु हो जाती है। मत्स्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में चक्रमण नहीं किया जा रहा है। ना ही पुलिस की नजर इन कारोबारियों पर पड़ रही है। यहीं कारण है कि कारोबारी धड़ल्ले से मांगुर मछली की बिक्री कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...