सासाराम, मई 16 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के अंतर्गत 33 केवी नोनहर व संझौली का आरडीएसएस परियोजना के तहत कृषि कार्य हेतु डिटिकेटेड फीडर का निर्माण किया जा रहा है। कार्य को सुरक्षित और कुशलता पूर्वक पूरा करने एवं मरम्मति को लेकर 17 मई को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार ने बताया की उक्त अवधि मे विद्युत शक्ति उपकेंद्र संझौली से निर्गत 11 केवी उदयपुर, अमैठी, सोनी तथा बिक्रमगंज थाना क्षेत्र, धनगाई, रेडिया आदि का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओ से आग्रह है कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.