सासाराम, जनवरी 24 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय में लोग प्रायः भीषण जाम की समस्या से जूझते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। शहर के तेंदुनी चौक व थाना चौक से आरा-पटना, बक्सर, मोहनिया व सासाराम जाने वाली छोटी-बड़ी सैकड़ों वाहनों का आना जाना प्रतिदिन लगा रहता है। इस दौरान तेंदुनी चौक व थाना चौक के चारों तरफ अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो गई है। जिस कारण फुटपाथ पर चलना तो दूर सड़क पर भी वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर लोग रेंगते नजर आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...