सासाराम, मार्च 23 -- काराकाट, एक संवाददाता। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में उत्पाद विभाग के अधिकारी व कर्मी बाल-बाल बचे। वहीं उनकी वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस रविवार की शाम दुर्गाडीह गांव में राधा किशुन राम के पुत्र हरेश राम के घर पर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर का सामान तितर-बितर कर दी। ग्रामीणों की मानें तो जिनके घर पुलिस गई थी, उनके घर कभी कोई शराब के धंधे से लगाव नहीं रहा है। वे बाहर रहकर काम करते हैं। छापेमारी टीम को कुछ नहीं मिला तो पूछताछ के दौरान घर वालों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। जिसे देखकर दो वाहनों से उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.