सासाराम, दिसम्बर 10 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। ठंड ने धीरे-धीरे अपना कहर बरपाना शुरू किया है। जिस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। लोग मॉर्निंग वॉक के समय में भी परिवर्तन कर दिये हैं। ठंड का आलम यह है कि संपन्न लोग गर्म कपड़ों में लिपट कर जहां बाजार निकल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरीब तबके व फुटपाथी, असहाय लोगों के लिए नगर प्रशासन द्वारा अब तक कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...