सीवान, दिसम्बर 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से सटे सुरापुर में राष्ट्रीय नोनिया महासंघ (भारत) की प्रमंडलीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन के विस्तार व समाज की एकता पर चर्चा-परिचर्चा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से विश्वकर्मा चौहान को राष्ट्रीय संयोजक व सुभाष प्रसाद चौहान को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनयन पत्र देते हुए अंगवस्त्र व फूल-माला देकर सम्मानित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में एक नंबर स्थान नोनिया समाज की। जहां भी अंग्रेजों का राज रहा वहां नोनिया समाज की भागीदारी रही। कई देशों में नोनिया जाति का वर्चचस्व है, लेकिन अपने ही देश व राज्य में नोनिया समाज सिर्फ वोट की राजनीति में फंसकर रह गया है। वहीं इस बात पर नाराजगी भी जताई कि नोनिया समाज को अब बिकाऊ समाज के नाम से जान...