कानपुर, दिसम्बर 18 -- बिकरू कांड के आरोपी दयाशंकर अग्निहोत्री उर्फ कल्लू को अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह की कोर्ट ने गवाह पेश करने का आखिरी मौका दिया है। मुकदमे में अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। माती जेल में बंद दयाशंकर की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। बिकरू में दो जुलाई 2020 की रात हुए कांड के बाद पुलिस से बचने के लिए विकास दुबे व उसके साथी फरार हो गए थे। पांच जुलाई 2020 को कल्याणपुर पुलिस ने बिकरू कांड में शामिल 25 हजार के इनामी दयाशंकर अग्निहोत्री की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद किए गए थे। कल्याणपुर थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हुए थे।...