सीवान, फरवरी 6 -- जीरादेई । प्रखंड क्षेत्र के सकल ब्रह्म स्थान रामेश्वर नाथ मंदिर बिकउर घाट में श्री विष्णु महा यज्ञ किया जाएगा ।परम गुरु रामनारायण दास जी महाराज ने कहा कि जनमानस के निरोगता के लिये यज्ञ आवश्यक है । महाराज ने बताया कि विश्व की अमन शांति व विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने हेतु यज्ञ किया जाता है। मुख्य यजमान अखंड तिवारी ने बताया कि महायज्ञ 10 फरवरी 2026 को आरंभ होगा तथा समापन हवन यज्ञ के साथ 16 फरवरी 2026को होगा । उन्होंने बताया कि साध्वी शालनी त्रिपाठी कथावाचिका है तथा रामलीला तथा रास लीला का भी कार्यक्रम होगा। यज्ञ में शामिल होने के लिए यज्ञ समिति के सदस्य क्रमशः राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डा ललितेश्वर कुमार,लोकपाल प्रशांत कुमार,प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार सिंह,राजन तिवारी,अप्पू तिवारी , ललन पांडेय,अमृत तिवारी ...