बिहारशरीफ, जून 16 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में एक बंद पड़े घर से चोरों ने जमीन के दस्तावेज चुरा लिए हैं। पीड़ित राजेश कुमार ने इस संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आसनसोल में रहते हैं। रविवार को गांव पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे ब्रीफकेस में रखे जमीन के कागजात सहित अन्य सामान गायब थे। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ दस्तावेज चोरी का आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.