हल्द्वानी, जनवरी 9 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति ने एफआरए के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राज्य स्तरीय निगरानी समिति को ज्ञापन प्रेषित किया। समिति सदस्यों ने कहा कि शासन ने राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने के बजाय फाइल डीएम को वापस भेज दी। जबकि एफआरए के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देना चाहिए था। यहां बसंत पांडे, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बोरा, नवीन जोशी और एडवोकेट भगवान सिंह माजिला सहित कई बिंदुखत्ता वासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.