हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- लालकुआं। 54वें विजय दिवस पर मंगलवार को बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक में भव्य विजय दिवस समारोह का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न सैनिक संगठनों के सदस्यों ने एकजुट होकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। समारोह में लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी, भरत नेगी, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व सैनिक कांग्रेस जिला सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता सहित अनेक पूर्व सैनिक, सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.