हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- लालकुआं। संवाददाता कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में इंद्रा नगर 2 निवासी मोनी जोशी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने संगीत विषय में शास्त्रीय गायिका विदुषी शांति शर्मा का इंदौर घराने में योगदान शीर्षक पर शोध किया। डॉ. मोनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता बिमला जोशी, पिता प्रकाश चंद्र जोशी एवं शोध निर्देशक डॉ गोविंद सिंह बोरा को दिया। वर्तमान में वह एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.