आरा, फरवरी 20 -- -चुलाई वाली 240 लीटर शराब बरामद, 3000 लीटर अर्द्धनिर्मित पास विनष्ट, तीन गिरफ्तार बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के बबुरा थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिंदगावा गंगा नदी के तटवर्ती इलाके में छापेमारी कर अवैध शराब की तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब, अर्द्धनिर्मित पास एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नदी किनारे स्थित सोती/नहर के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 240 लीटर देसी चुलाई की शराब बरामद की गई। वहीं करीब तीन हजार लीटर अर्द्धनिर्मित पास को मौके पर ही विनष्ट कर द...