फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता बिन्दकी पुलिस एक तस्कर को 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ़्तार किया है। लिखापढ़ी कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर बिन्दकी नगर के निकट खजुहा रोड नहर पुल से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपी विनोबा नगर थाना राधा नगर फतेहपुर शहर का निवासी दीपू पुत्र अमृतलाल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समेत मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है। आरोपी को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। आरोपी दीपू को न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.