फतेहपुर, फरवरी 22 -- बिंदकी। कानपुर की सुविधाजनक यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालन पर लगी रोक परेशानियों का सबब रही है। परिवहन बसों व डग्गामार में महंगे दामों में यात्रा की मजबूरी से आवाज उठने लगी थी। समाजसेवियों समेत विधायक द्वारा शासन से संचालन की मांग पर कवायद तेज हो गई है। प्रमुख सचिव ने परिवहन मंत्री को संचालन के निर्देश दिए है। बिंदकी से कानपुर रामादेवी के लिए ई-बस के शुरु संचालन ने सफर आसान किया था। वातानुकूलित और सस्ते दामों में यात्रा से मिली सहुलियत ने डग्गामार वाहनों पर लगाम लगी थी। कुछ महीनों से ई-बस का संचालन ठप होने से दैनिक यात्रियों समेत छात्र छात्राओं, कर्मचारियों के अलावा हाईवे से जुड़े तेंदूली, पहरवापुर, चौडगरा, औंग गांवों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। परिवहन विभाग की बसों और डग्गामार वाहनों में महंगे टिकट में य...