बागेश्वर, जनवरी 10 -- कत्यूर घाटी में पहली बार महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सिमार स्थित मैदान में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक शानदार पहल की जा रही है। जागरूक युवा अमित रावत के नेतृत्व में पहली बार महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत कर दी गई है। उद्घाटन मैच में बिंता की टीम ने लखनी की टीम को 108 रनों से हराया। महिला क्रिकेट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि क्रिकेट के आयोजन से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन दिखाने एक बेहतर मंच मिलेगा। विशिष्ट अतिथि कोतवाली बैजनाथ की उप निरीक्षक विनीता बिष्ट ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को एक नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा। महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला बिंता, सोमेश्वर की क्याप्प स्ट्राइकर्स और लखनी माही इलेवन के बीच खेला ग...