बदायूं, दिसम्बर 8 -- बदायूं, संवाददाता। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए प्रतिदन फिटनेस मंत्र दिया जायेगा। स्कूल में तैनात पीटीआई एवं अन्य स्टॉफ द्वारा छात्राओं को योग कराया जायेगा। जिससे कि वह स्वस्थ रहें। योग के अलावा भी फिट रहने के अन्य तरीके बताये जाएंगे और अभ्यास भी कराया जायेगा। जिले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की संख्या 18 है। प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राओं के हिसाब से 1800 छात्रायें इन स्कूलों में पढ़ती है। सरकार की ओर से छात्राओं को स्कूल में ही पढ़ाई एवं रहने, खाने की सुविधा दी है। बा स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जहां आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाते हैं, वहीं छात्राओं के उत्तम स्वास्थ के लिए प्रतिदिन योगा भी कराया जायेगा। इस संबंध में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह से फरमान जारी कर दिया है। बीएसए वीरें...