शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- जिले के सभी 16 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी, इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। वहीं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तीन सदस्यीय का गठन किया गया है, जो प्रत्येक तीन माह में निरीक्षण करेगी। राज्य परियोजना निदेशक ने आदेश जारी कर निर्देश दिए गए हैं। बालिकाओं और स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति की समय-समय पर डीएम द्वारा जांच की जाएगी। विद्यालयों में खाद्यान्न, वेतन और अन्य मदों में किए गए व्यय का विवरण निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि आदेश आने के बाद कमेटी गठित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...