शाहजहांपुर, मार्च 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं का मनोबल बढ़ाकर उन्हें आगे ले जाने के प्रयास में लगातार लगी है। इसी क्रम में अब प्रदेश के 568 कस्तूरबा विद्यालयों में एक-एक जेनरेटर सेट, सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की सुविधा भी दी जाएगी। गर्मी में बिजली की समस्या अब नहीं रहेगी, प्रत्येक स्कूल को जनसेट मिलने से आवासीय व्यवस्था में रहने वाली छात्राओं को गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। साथ ही वह क्लास में भी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगी। वहीं विद्यालयों में भी डिजिटल कामकाज व पठन-पाठन को भी इससे बेहतर किया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह दी गई है। बा स्कूलों में सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की सुविधा देने पर सहमति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.