बक्सर, अगस्त 7 -- सिमरी, एक संवाददाता। प्रखंड के दियारा में बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पानी से खेतों में लगी फसल बर्बाद हो चुकी है। जिससे पशुपालक पशुओं को भरपूर चारा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित पशुपालक की दिनचार्या पशुओं का चारा जुटाने में बीत रही है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, पशुचारा का इंतजाम नहीं किया गया है। जबकि, बाढ़ से सबसे अधिक परेशानी पशुओं को हो रही है। पशुपालक मनोज यादव का कहना है कि बाढ़ का पानी घर के आसपास आ चुका है। जिससे दो दर्जन से अधिक पशुओं को दरवाजे पर बांधना पड़ रहा है। लेकिन, इतने पशुओं को खिलाने के लिए घर पर चारा की व्यवस्था नहीं है। पशुओं के चारा के लिए बाढ़ के पानी से गुजरकर भटकना पड़ रहा है। बावजूद, जरुरत के मुताबिक पशु चारा उपलब्ध नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.