जहानाबाद, सितम्बर 13 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र में बाढ़ से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पिछले महीने मोरहर नदी में दो बार बाढ आई थी। जिससे धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। कोयली, सेवती, इक्किल, सागरपुर, गाजीपुर, भीमपुरा, मंझोस, नौगढ, पुनहदा आदि गांव के सैकड़ो एकड़ खेत में लगे धान की फसल को नुकसान हुआ था। बहुत से किसानों ने बताया कि दो बार धान की रोपनी किया। दोनों बार पानी में डूब कर खराब हो गया। इससे मेहनत, मजदूरी सब बर्बाद हो गया। खेत में सिर्फ पानी जमा है। सबसे अधिक नुकसान निचले खेतों में हुआ है। सेवती गांव के किसान सुनिल शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, कोयली गांव के अखिलेश शर्मा, भीमपुरा गांव के नवलेश शर्मा ने बताया कि कम से कम 25 प्रतिशत धान की फसल गल गई है। इससे काफी नुकसान हुआ है। सरकार को प्रभावित किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.