रामपुर, सितम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत धमोरा में आयोजित हुई। जिसमें किसानों ने कर्ज मुक्ति एवं बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि देश के कई प्रदेशों में बाढ़ ने पूरे प्रदेशों को बर्बाद कर दिया है। इसीलिए केंद्र सरकार बाढ़ ग्रस्त जिले व प्रदेशों को कर्ज मुक्ति एवं फसलों के नुकसान का मुआवजा दे। इस दौरान कई किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानु की सदस्यता ग्रहण की । इस दौरान अकिल सिद्दीकी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर मक्खन सिंह चौहान, रिसालत अहमद, मुराद खान, आसिफ अहमद, लक्ष्मी देवी, अफसाना, पुष्पिंदर, मुन्ना, रियासत, मोहम्मद अहमद, मसूदन, नौबत राम, सोनू, रामलाल, रफीक अहमद, बशीर अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.