शाहजहांपुर, मई 17 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में किसी तरह की प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से तत्काल निपटने के लिए एनडीआरएफ का आरआरसी यानि रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर बनाएं जाने की धरातल पर एनडीआरएफ अधिकारियों व जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा एनडीआरएफ को शाहजहांपुर में आरआरसी खोलने को निर्देशित किया गया है। जिले में रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर बनाने के लिए एनडीआरएफ यानि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की 8वीं बटालियन गाजियाबाद के सेकेंड इन कमांड सूर्यकुमार मौर्य ने आकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से जमीन की उपलब्धता कराने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिले में रीजनल सेंटर बनाने के लिए 3-4, एकड़ सूटेबल भूमि चिन्हित करने को कहा है। यहां बता दें कि जिले में एनडीआरएफ का रीजनल रिस्पॉन्स सेंटर बनने से किसी भी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.