सीतामढ़ी, अक्टूबर 6 -- सीतामढ़ी। नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र व कई दिनों से जिले में हो रही भारी बारिश से बागमती नदी में उछाल आ गया है। सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। बागमती नदी का जलस्तर ढेंग में विगत चार वर्षे में सबसे अधिक पहुंचा है। बागमती नदी सहित अधवारा, रातों, हरदी, झीम, मरहा, लखनदेई का बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है। सोनबरसा, मेजरगंज के बसबिट्टा में बाढ़ का पानी घुस गया है। परिहार प्रखंड के लहुरिया पंचायत भवन के पास सड़क पर तीन फीट पानी चढ़ गया है। वही बेला-परिहार मुख्य सड़क पर भी करीब दो फीट बाढ़ का पानी बह रहा है। कई गांव के नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बागमती का पानी दोनों तटबंध के बीच फैल गया है। बाढ़ प्रभावित इलाका बेलसंड, रूनी सैदपुर प्रखंड में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दोनों तटबंध के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.