बेगुसराय, सितम्बर 22 -- शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। शाम्हो प्रखंड के हजारों बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने पर पिछले चार दिनों से अंचल कार्यालय पर जिला पार्षद अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य रवीश भारद्वाज और समाजसेवी शंकर सिंह आमरण अनशन कर रहे थे। चार दिन के अनशन के बाद बढ़ते जनाक्रोश के बीच केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिला पार्षद से अनशन खत्म करने का आग्रह किया। सांसद की पहल पर रात करीब 10 बजे मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह भी शाम्हो अनशनस्थल पहुंचे। अधिकारियों से बात कर जल्द ही सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि देने का भरोसा दिलाया। तब जाकर अनशनकारियों ने अनशन खत्म करने का फैसला लिया। विधायक ने अपने हाथों से तीनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि मटिहानी विधायक राजकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.