बिजनौर, अगस्त 25 -- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात स्थिर होते ही फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए सर्वे शुरू होगा। डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों वाली तहसीलों में फसलों के नुकसान की जानकारी लेने के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं। बिजनौर तहसील में जल्द ही सर्वे को लेकर टीम बन गई है और टीम को सर्वे करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सर्वे शुरू हो जाएगा। जिले में बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। मालन नदी का तटबंध टूटने से दर्जनों से अधिक गांवों में बाढ़ आ गई। डीएम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राशन किट भी बंटवाई गई। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत शिविर भी चलाए गए। बाढ़ के चलते काफी घर गिरे तो फसलों को नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.