बगहा, अक्टूबर 8 -- पिपरासी। बाढ़ पूर्व तैयारी को ले मंगलवार को बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष मो अब्दुल हामिद के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने पीपी (पिपरा -पिपरासी) तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तटबंध के शून्य प्वाइंट पिपरासी से लेकर आख़िरी प्वाइंट ठकराहा तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए बाढ़ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष लगभग बाढ़ का समय समाप्त हो गया है। अगले वर्ष 2026 में बाढ़ पूर्व की तैयारी के मद्देनजर यह निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि इस वर्ष बाढ़ के दरमियान तटबंध के कौन कौन से बिंदु पर दबाव था और किन किन बिंदुओं पर रेन कट आदि हुए है। जिन्हें दुरुस्त कर अगले वर्ष बाढ़ से बांध को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं को चिन्हित कर इसका रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को...