अररिया, जनवरी 28 -- किशनपुर, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर नौआबाखर पंचायत के वार्ड 11 के बाढ़ राहत से वंचित महिलाओं ने सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि जानबूझकर महादलितों के साथ भेदभाव कर बाढ़ राहत से वंचित किया गया है। बाढ़ के समय सभी परिवारों के घर-घर में पानी घुसा हुआ था। किसी तरह पीड़ित परिवार जान बचाकर वहां से निकले। हम लोगों को आज तक पॉलिथीन और सात हजार बाढ़ राहत सहायता की राशि नहीं दी गई है, जबकि तटबंध के बाहर घर बनाकर रह रहे लोगों को हर सुविधा दी गई है। प्रदर्शनकारी बेचनी देवी, राजकुमारी देवी, जनार देवी, अधुलिया देवी, बचनी देवी, सजनी देवी, कागजी देवी, कंचन देवी, अनीता देवी आदि ने कहा कि तीन से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हम लोगों का दुख दर्द को कोई सुनने वाला नहीं है। उधर, सीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.