मुंगेर, सितम्बर 17 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि देने की मांग को लेकर बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में सोमवार को दूसरे दिन भी राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव का आमरण अनशन जारी रहा। अनशन स्थल पर उनका समर्थन करने के लिए हज़ारों महिलाएं भी रहीं। इस मौके पर राजद नेता मुकेश यादव ने कहा कि आप सभी मां-बहनों को बाढ़ राहत राशि जबतक नहीं मिलेगी, हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। आपलोगों के समर्थन ही हमारा संबल है। मुकेश यादव ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशासन आमलोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुंगेर विधानसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करने का मिला तो सबको सम्मान मिलेगा। श्री यादव ने कहा कि फसल क्षतिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.