बलिया, अगस्त 6 -- बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों का हर सम्भव मदद करने का निर्देश दिया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की जहाज से परिवहन मंत्री मझौवां पहुंचे और यहां से दूबेछपरा और नौरंगा में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने चिकित्सा सम्बंधी समस्या से उनको अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को चिकित्सक आदि भेजने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत आदि पहुंचाने का है। ऐसे में पीड़ितों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने धरनीपुर, दुबहड़, भड़सर, बसरीकापुर, ओझवलिया, बहादुरपुर, नंदपुर, सुल्तानपुर, हल्दी, भरसौता आदि गांवों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नपा चेयरमैन संत कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.