बागपत, जून 11 -- मानसून से पूर्व बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशासन ने जहां बाढ़ नियंत्रण के लिए आवश्यक सामग्री व उपकरणों की खरीद के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू की है, वहीं गढ़वाल राईफल्स ने भी बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को परखना शुरू कर दिया है। मंगलवार को गढ़वाल राईफ्लस के जवान बागपत पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने यमुना ओर हिंडन नदी के तटों का निरीक्षण किया। वहां बाढ़ नियंत्रण संबंधी तैयारियों को परखा। इसके बाद जवान अलीपुर तटबंद पर पहुंचे और तटबंध की सुरक्षा परखी। इसके बाद जवान हिंडन नदी के तटों पर पहुंचे और वहां बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को परखा। अधिकारियों ने बताया कि अब गढ़वाल राईफ्लस बाढ़ नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा करेगी। रिपोर्ट शासन को भेजेगी। बागपत जनपद से होकर दो प्रमुख नदियां गुजर रही है। इनमें यमुना और हिंडन नदी शामिल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.