रायबरेली, अगस्त 9 -- सरेनी, संवाददाता। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप जिलाधिकारी के निसगर गांव की बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और हल्का लेखपाल को सतर्क रहने का आदेश दिया। कटरी क्षेत्र के बाशिंदों से कहा कि जैसे ही बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़ने लगे तो बाढ़ चौकी में चले जाएं और अपने जानवरों को साथ ले जाएं। वहां भूसे चारे की व्यवस्था की जाएगी। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से उप जिलाअधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी ने निसगर गांव स्थित बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और लेखपाल अमर सिंह से कहा की चौकी की सफाई करवा दें, बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद एसडीएम पूरे भुल्ली, भक्ता खेड़ा, पूरे सुकुरू गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से कहा कि जैसे ही बाढ़ का पानी गांव की ओर बढ़े तो मोह माया त्याग कर बाढ़ चौकी में चले जाएं और अपने मवेशी भी साथ ले जाए...